
जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों छिनतई और लूट की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. अब अपराधी भिखारियों को भी लूटने से पीछे नहीं हैं. ताजा मामला आजादनगर थाना क्षेत्र का है, जहां 4 से 5 की संख्या में आए अपराधियों ने मनिंदर गोप से 750 रुपए लूट लिए. इतना ही नहीं, विरोध करने पर अपराधियों ने मनिंदर को ईंट से मारकर घायल कर दिया. स्थानीय लोग जबतक उन्हें पकड़ पाते, तबतक सभी मौके से फरार हो गए. इधर स्थानीय लोगों ने मनिंदर को आजादनगर थाना पहुंचाया, जहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. घटना के संबंध में मनिंदर ने बताया कि वह पुरुलिया रोड नंबर 9 के पास स्थित एक दुकान के बाहर भीख मांगता है. आज सुबह वह दुकान के पास बैठकर भीख मांग रहा था, तभी कुछ युवक आये और उससे लूट का प्रयास किया, विरोध करने पर उन्होंने उनकी जेब में रखा 750 रुपया निकल लिाय और ईंट से मारकर फरार हो गए.






