
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत नीलडीह ग्वाला बस्ती में आपसी विवाद को लेकर बहनों के बीच मारपीट हो गई. इस दौरान अनु सिंह, उनकी बेटी सोनी सिंह और बेटा अनिकेत सिंह घायल हो गए. सभी को घायल अवस्था में एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में प्रकाश सिंह ने बताया कि उनकी बहन काफी दिनों से घर में रह रही है. उन्होंने कई बार घर से जाने को कहा पर वे लोग जाने को तैयार नही हैं. चूकीं उनका परिवार काफी बड़ा है और रहने में भी दिक्कत है तो इसके लिए उन्होंने पुलिस का सहारा लिया. घर में पुलिस भी आयी और सभी को घर खाली कर के जाने को कहा. पुलिस के जाते ही बहन किरण सिंह, कंचन सिंह, बहनोई ओम सिंह और मंटू सिंह के अलावा भतीजा साहिल सिंह पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी. उन्होंने रॉड से मारकर घायल कर दिया. फिलहाल घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.




