
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित लोकसंकट मोचक हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए बनारस और हरिद्वारा से पंडित आएंगे. यह जानकारी रविप्रकाश सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि मंदिर विवाद का मामला अनुमंडलाधिकारी के कोर्ट में है, लेकिन कानून और सभी नियम का पालन करते हुए मंदिर को भव्य आकर दिया जाएगा. इसके लिए मूर्ति का ऑर्डर भी राजस्थान में दिया जा चुका है. आनेवाली बसंत पंचमी के दिन कानूनी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए मूर्ति स्थापना के लिए बनारस ओर हरिद्वार सहित अन्य स्थानों से विद्वान पंडितों की टोली आ रही है. उन्होंने एक पक्ष के लोगों पर मंदिर के नाम पर जमीन छेंकने की कोशिश किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे साकार नहीं होने दिया जाएगा. मंदिर के अगल-बगल की जो खाली भूमि है वो सारी भूमि मंदिर के कार्यो के लिए ही उपयोग की जाएगी.





