
जमशेदपुर : भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय के नेतृत्व में गोविन्दपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसमें हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस सर जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सेना के 11 अधिकारी व जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम में परिषद की ओर से गोविन्दपुर में मोमबत्ती जुलूस निकाला गया एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अश्रुपूरित श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च योगदान व बलिदान उन्हें हमेशा हिंदुस्तान के कण-कण में जीवित रखेंगे. राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण भावना को भुलाया नहीं जा सकता. उनकी राष्ट्रभक्ति सदैव देश के युवाओं में मातृभूमि के लिए मर मिटने का जज्बा पैदा करेगी. श्रद्धांजलि सभा में परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, जम्मी भास्कर, कांग्रेस नेता विजय यादव, प्रवक्ता अरविंद साहू, कांग्रेस नेता देवशरण सिंह, परिषद के महानगर अध्यक्ष संदीप झा, गोविन्दपुर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गौरा, पं मदन मोहन मालवीय सेवा समिति के अध्यक्ष हरेन्द्र मिश्रा, आरएसएस नेता अरूण सिंह, स्टील मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, नागेन्द्र तिवारी, संजय उपाध्याय, संदीप प्रसाद, रंजन तिवारी समेत अन्य लोग शामिल हुए.




