
जमशेदपुर : उत्कृष्ट भारत के तत्वाधान में आगामी 26 दिसंबर को लोयोला स्कूल के फेजी ऑडिटोरियम में मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया है. इसमें मुख्य वक्ता डॉ विवेक बिंद्रा होंगे। संस्था की ओर से रविवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उक्त जानकारी दी गयी. संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 26 दिसंबर की शाम के 7 बजे से होगा। कोरोना के दौरान लोगों में और खासकर के शहर के युवाओं में डिप्रेशन (अवसाद), मानसिक तनाव और नकारात्मकता बढ़ती नजर आ रही है। वहीं इन सबका सामना शहर के व्यवसाइयों को भी कोरोनकाल के दौरान करना पड़ा। इसलिए 26 सितंबर को होने वाले इस सेमिनार में डॉ विवेक बिंद्रा बिजनेस से रिलेटेड डिप्रेशन प्रथा ड्रग एडिक्शन के ऊपर अपना ज्ञान साझा करेंगे। क्योंकि जमशेदपुर शहर नशे, अपराध और आत्महत्या के बढ़ते मामलों के बजाय युवाओं की प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कोल्हान के शहीद हुए लोगों के परिजनों को सम्मानित भी किया जायेगा. संवाददाता सम्मेलन में राहुल कुमार, अरुण बांकरेवाल तथा राशिद खान उपस्थित थे।




