
जमशेदपुरः जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित फायर स्टेशन के पास ही एक चलती कार में अचानक आग लग गई. आग की लपटें धीरे धीरे बढ़ती गई. देखते ही देखते आग पूरे कार में फैल गई. चालक ने सुझबुझ का परिचय देते हुए कार को सड़क के किनारे लगा दिया. इधर सूचना पाकर गोलमुरी फायर स्टेशन से से एक दमकल वाहन घटना स्थल पर पहुंचा और आग बुझाने के प्रयास में लग गया. (नीचे भी पढ़े)
आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पा लिया. मिली जानकारी के अनुसार कार एसबीआई के गोलमुरी ब्रांच में चलती है. कार साकची से गोलमुरी की ओर जा रही थी. रास्ते में अचानक कार के अंदर आग लग गई. आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.




