
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के वीणापाणि मैदान में जेएससीए के तत्वावधान में आयोजित 14वीं विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच पोटका एकादश और बहरागोड़ा एकादश के बीच खेला गया. फाइनल मैच का उद्घाटन बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष अमिताभ चौधरी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने कहा कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता जिला के सिर्फ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की स्पर्धाओं को तराशने का काम करती है ताकि गांव के प्रभावशाली क्रिकेट खिलाड़ी अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर पूरी दुनिया में अपना नाम रौशन कर सके. अवसर पर डॉ दिनेश षाड़ंगी ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी युवा अपना भविष्य संवार सकते हैं, युवा नशा से दूर रहकर एक लक्ष्य को लेकर आगे बढ़े तो सफलता जरूर मिलेगी. पोटका की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आसानी से बहरागोड़ा पर विजय हासिल कर लिया. मौके पर अतिथियों ने विजेता टीम और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया. अवसर पर घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि, कमेटी के देवानंद सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. प्रतियोगिता को सफल बनाने में वीणापाणि क्लब के सदस्य अशोक कर,मनोज पाठक, अफताब आलम, पिकलू घोष, तपेस महापात्र, पलटू पाल, अफाक आलम ने अहम भूमिका निभाई है.




