
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने बिरसानगर त्रिवेणी रेजीडेंसी निवासी मनोज कुमार से मोबाइल की छिनतई कर ली. घटना को अंजाम देने के बाद स्कूटी सवार तेजी से मौके से फरार हो गए. घटना शनिवार देर शाम 8 बजे की है. इधर मनोज सीतारामडेरा थाना पहुंचे और पुलिस को इसकी शिकायत की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्कूटी सवार दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मनोज ने पुलिस को बताया कि वे मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से स्कूटी सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए.




