
जमशेदपुर : मकर संक्रांति को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए है. इसको लेकर प्रभारी डीएसपी यातायात कमल किशोर ने सर्कुलर जारी कर दिया है. जारी सर्कुलर के अनुसार 14 जनवरी को सुबह चार बजे से लेकर रात के 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा. वहीं बड़े वाहन रात को 11 बजे से सुबह चार बजे तक शहर में प्रवेश कर सकते है. वहीं 15 जनवरी की भी सुबह चार बजे से रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. यह नियम बस के लिए लागू नहीं होगा.











