
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के रूपुषकुंडी गांव स्थित संयासी थान परिसर में हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर हिन्दू मिलन मंदिर पूजा कमेटी द्वारा तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता था। इस वर्ष राज्य में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए मेला को स्थगित किया गया है। यह जानकारी कमेटी के सदस्य चंडी चरण साधु ने दी है। श्री साधु ने कहा कि इस वर्ष सरकार द्वारा पारित कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए सादगी पूर्ण ढंग से पूजा अर्चना की जाएगी। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को 2 बजे संयासी थान परिसर में भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी अंबिकानंद महाराज के नेतृत्व में विश्व से महामारी कोरोना संक्रमण से मुक्ति हेतु वैदिक विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया जाएगा.












