
घाटशिला : घाटशिला की भाजपा नेत्री सह चिकित्सक डॉ सुनीता देवदूत सोरेन घाटशिला प्रखंड की दामपाड़ा पंचायत के बड़ाजुड़ी गांव पहुंचकर हरि पदो पाल की स्वास्थ्य की जानकारी ली. पाल विगत दिनों सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए थे जिसकी सूचना क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष ने डॉ सुनीता को दी. सूचना पाकर डॉ सुनीता हरि पदो पाल के घर पहुंची और उसके बेहतर इलाज के लिए घर के लोगों से बात की. स्थानीय लोगों का कहना था कि हरि पदो पाल की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है जिसके कारण वह अपना बेहतर इलाज नहीं करा पा रहे हैं, इसे देखते हुए डॉ सुनीता ने उन्हें कुछ आर्थिक सहयोग की और उन्हें बेहतर इलाज के लिए व्यवस्था ठीक कराने की बात कही है. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द उन्हें रिम्स अस्पताल में उनका बेहतर इलाज कराने के लिए वे प्रयास करेंगी.



