
बहरागोड़ा : कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है, सभी सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए शनिवार पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के सौजन्य से युवा साथियों द्वारा जरूरतमंद वृद्ध-वृद्धाओं और दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इसमें बहरागोड़ा के पूर्वांचल के खेडुआ पंचायत के विभिन्न गांव से पहुंचे 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सरकारी व्यवस्था के तहत अब तक पर्याप्त संख्या में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध नहीं हो पाया है. इसी को ध्यान में रखते हुए कुणाल षाड़ंगी पूरे जिले में कार्यकर्ताओं के सहयोग से जरूरतमंदों की सूची बनाकर कंबल का लगातार वितरण कर रहे हैं. कहा कि जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराकर उन्हें ठंड से राहत दिलाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा. अवसर पर जिला परिषद सत्यवान नायक, आशीष मंडल, पूर्णेन्दु पात्र, पूर्व मुखिया सुलेखा सिंह, अभिजीत दास, लालमोहन टुडू, अनिमेष साहू, गोपाल सिंह, जयदेव सिंह, प्रकाश माझी, शिवशंकर सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.



