
जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच आकृति व्हील्स कालीमाटी शाखा की ओर से सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह संस्था का दूसरा रक्तदान शिविर है. शाखा की अध्यक्षता अंकिता लोधा बताती है कि पहला रक्तदान शिविर 20 जनवरी को आयोजित किया गया था. उन्होंने बताया कि संस्था का गठन पांच माह पूर्व हुआ है जिसमें 41 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था. वही इन दिनों महिलाओं में हीमोग्लोबिन की समस्या को देखते हुए अगल से कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा. जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ घर पर रहकर हीमोग्लोबिन बढ़ाने का सुझाव दिया जाएगा. रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जयश्री गोयल उपस्थित रही. वहीं उन्होंने संस्था को दो ऑक्सीजन सिलेंडर दिया है.



