
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड में एक बार फिर ममता हुई शर्मसार. एक बार फिर लोकलाज के भय से किसी मां ने अपनी कलेजे के टुकड़े को झाड़ियों में फेंक कर चली गई थी. सोमवार को नवजात बच्ची को घाटशिला के लालडीह में झाड़ियों से बरामद किया गया है. बच्ची की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर नवजात बच्ची को झाड़ियों से उठाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया है. बच्ची की स्वस्थ होने की जानकारी डॉक्टर द्वारा नहीं दी गई है, हालांकि चाइल्डलाइन की टीम भी मौके पर पहुंच कर बच्ची की देखभाल कर रही हैं. समाचार लिखे जाने तक बच्ची का इलाज सीएचसी में ही किया जा रही है.




