
जमशेदपुर : द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया जमशेदपुर शाखा के पदाधिकारियों ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि कुल मिलाकर यह एक प्रगतिशील बजट है. बिष्टुपुर स्थित आईसीएआई कार्यालय में शाखा अध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल ने बताया की बजट में पूंजीगत व्यय, नवीकरणीय ऊर्जा, आत्मनिर्भर भारत तथा ग्रामीण विकास पर ध्यान दिया गया है. उन्होंने बताया कि इन्कम टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अर्थव्यवस्था के तेज़ विकास के लिए कई नए कदम उठाये गए हैं. नया प्रावधान “अपडेटेड रिटर्न” के द्वारा अतिरिक्त कर चुकाकर 2 साल तक आईटीआर की गलती ठीक की जा सकेगी. रिजर्व बैंक डिजिटल रुपया 2022-23 में लागू करेगा. ब्लैक चेन तकनीक पर डिजिटल करेंसी जारी की जाएगी. क्रिप्टो करेंसी से होने वाली आमदनी पर अब 30% टैक्स लगेगा. कारपोरेट सरचार्ज को 12 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी करने का प्रस्ताव है. सेज नीति को नए कानून से बदला जाएग. 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी 2022 में होगी और 5जी की सेवा वित्तीय वर्ष 22-23 में शुरू होगी. (नीचे भी पढ़ें)
शाखा कोषाध्यक्ष सीए योगेश शर्मा ने बताया की यह बजट मुख्य रूप से आधारभूत संरचनाओं में खर्च कर 9.2% विकास दर को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है. निजी आयकर में कोईं छूट न मिलने के कारण आम आदमी को थोड़ी निराशा जरूर है, पर कई कर सुधारों के द्वारा आयकर जीएसटी और कस्टम्स में कई विसंगतियों को दूर किया गया है, जिससे विवादों को कम किया जा सकेगा.




