
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा का 50वां स्थापना दिवस पूरे झारखंड प्रदेश में मनाया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को जमशेदपुर के भुइयांडीह स्थित झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में मोर्चा का स्थापना दिवस मनाया गया. यह आयोजन पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के नेतृत्व में किया गया. इसमें मोर्चा की ओर से स्थानीय लोगों के बीच लड्डू वितरण कियाय गया. कार्यक्रम में मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष एवं सभी शाखा समिति, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.




