
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत कालाझोर में गुरुवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका पाया गया. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. इधर शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फेल गई. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. मृतकों की पहचान कुश और रानी के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनो एक दूसरे से प्यार करते थे और उसी गांव में रहते है. रानी के मामा का घर कुश के पड़ोस में ही है, दोनों एक दूसरे को पूर्व से ही जानते है. दोनों के परिजन शादी के खिलाफ थे. इसके पूर्व भी घर वालों के बीच बैठक हो चुकी थी. बुधवार शाम 4 बजे से ही रानी घर से लापता थी. आज सुबह दोनों का शव गांव के पेड़ पर लटका पाया गया. गांव में चर्चा है कि दोनों के शव को मारकर लटका दिया गया है. हालांकि परिजन इसे आत्महत्या ही मान रहे है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





