
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो एनएच -33 स्थित वसुंधरा इस्टेट के पास एक कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद कार चालक कार को लेकर डिमना चौक की ओर फरार हो गया. इधर स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाइक चालक को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिती गंभीर बनी हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक चालक पारडीह से डिमना चौक की ओर जा रहा था जबकि कार भी डिमना चौक की ओर ही जा रही थी. वसुंधरा इस्टेट के पार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक चालक नशे की हालत में है. वह नशे की हालत में बाइक भी नहीं चला पा रहा था. घायल अवस्था में पहले उसे एक ऑटो में लेकर जाया जा रहा था पर नशे में रहने के कारण वह ऑटो से भी गिर जा रहा था. अंत में उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है.






