
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र में आजसू नेता मानिक चंद महतो और हाथीखेदा मंदिर के पुजारी गिरजा प्रसाद सिंह सरदार के घर पर डकैती करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी असगर अंसारी को गिरफ्तार किया है. असगर धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के तेलियाबांध का रहने वाला है. पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने पुलिस को कई सारी बाते बताई है. असगर का काम डकैता करने वाले जगह की रेकी करना था. उसने मानिक चंद महतो और गिरजा प्रसाद के घर की भी रेकी की थी. इसके अलावा उसने पुलिस को बताया कि धनबाद के कुल चार लोगो ने बोड़ाम के परिमल सिंह, बुद्धेश्वर सिंह, सुधन्या गोराई और अजय गोराई के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था. परिमल, बुद्धेश्वर, सुधन्या और अजय फिलहाल जेल में बंद है. (नीचे भी पढ़ें)
असगर के अनुसार वे लोग हाथिखेदा मंदिर आना जाना किया करते थे. उसी दौरान परिमल के मुलाकात हुई. मुलाकात में ही डकैती का प्लान बना. अक्टूबर 2021 में सभी ने मिलकर मानिक चंद के घर में डकैती की योजना बनाई और 14 जनवरी को घटना को अंजाम दिया. इसके ठीक 10 दिन बाद 23 जनवरी को फिर से पुजारी के घर में भी डकैती करने पहुंचे थे पर कामयाब नहीं हो पाए. पुलिस अब धनबाद के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बता दे कि बोड़ाम थाना क्षेत्र में आजसू नेता मानिक चंद के घर पर उनके भतिजे को बंधक बनाकर 2.50 लाख की डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने पूर्व में चार आरोपियों को डकैती के 44 हजार रुपये और हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था.





