
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसांवा जिले के जसपुर की निवासी फुलो देवी का चार वर्षीय पुत्र दुर्गा मुर्मू लकड़ी छीलने की मशीन की चपेट में आकर घायल हो गया. घटना में दुर्गा के बाएं हाथ की दो उंगली कट गई. इधर जानकारी मिलने पर फुलो देवी उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में ले गई जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती करने को कहा. रुपये नहीं होने पर फुलो दुर्गा को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसका इलाज चल रहा है. फुलो ने बताया कि उसका पति लकड़ी का काम करता है. लकड़ी छीलने की मशीन से काम करने के बाद वह मशीन को बंद कर बाहर चला गया था. उसके बेटा दुर्गा ने मशीन को चालू कर दिया जिससे वह मशीन की चपेट में आकर घायल हो गया.






