
जमशेदपुर : वर्षों से पेयजल संकट का सामना कर रहे जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोड़ाडीह नापित टोला के ग्रामीणों को उस समय बड़ी राहत महसूस हुई जब मंगलवार को जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी खुद बोरिंग गाड़ी के साथ चापाकल निर्माण हेतु गांव पहुंचे. यहां पहुंचते ही काफी संख्या महिला-पुरुष घरों से निकले और विधायक का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया. गांव के महिला नेत्री निशा हांसदा ने बताया कि पिछले 2 दिनों पूर्व क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जब स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी आये थे तो महिलाओं ने पेयजल की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था. उस दिन महिलाओं को दिए गए आश्वासन के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को वे गांव पहुंचे और महिलाओं से ही निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया. स्थानीय लोगों ने कहा कि पहली बार जनसमस्याओं के प्रति ऐसा संवेदनशील जनप्रतिनिधि देखा जो 2 दिनों के अंदर ही लोगों की समस्या का समाधान कर दिया. क्योंकि कई वर्षों से इस जगह पर पेयजल की समस्या थी और आज चापाकल का निर्माण कार्य शुरू होने से खासकर महिलाओं को बड़ी राहत मिली. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं दूसरी ओर गांव की 14 महिला समूहों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन विधायक को सौंपते हुए ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन एवं सड़क निर्माण कराने की मांग की. विधायक ने आश्वासन दिया कि अगले वित्तीय वर्ष में जल्द ही उक्त कार्य की स्वीकृति दिलाई जाएगी. इसके अलावे गोड़ाडीह के पात्रो टोला में पिछले 6 माह से खराब पड़े जलमीनार एवं चापाकलों की जल्द मरम्मत हेतु मौके से ही पीएचईडी के अधिकारियों को विधायक ने निर्देश दिया. मौके पर जय गणेश आजीविका सखी मंडल की अध्यक्ष निशा हंसदा, देवी प्रमाणिक, रानी प्रमाणिक, बुधनी प्रमाणिक, छबीरानी सरदार, देबजानी प्रमाणिक, चंचला सरदार, लखमणि सरदार, सबित्री सरदा, शकुंतला प्रमाणिक, पार्वती सरदार, पलटन मुर्मु, ग्राम प्रधान शंकर हेंब्रम, नाएके बाबा लखन बास्के, राजाराम सिंह, रामदास मुर्मू, बीरू भाई, जेडी सिंह, चंदन टुडू, जीतेन गोप, सोनाराम मुर्मू, रंजन टुडू, घोनो सिंह, शंकर कुंकल आदि स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.






