
चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र के जामुआ पंचायत के इंदबोनी गांव निवासी युवक गोपाल महतो (22) की हाथी के चपेट में आने से मौत हो गई है. घटना की सूचना पाकर विधायक समीर महंती और फॉरेस्ट बुद्धदेव कुमार गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली. परिजनों ने घायल अवस्था में गोपाल महतो को उपचार के लिए सीएचसी 108 एंबुलेंस से लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सीएचसी पहुंचकर विधायक समीर महंती ने वन विभाग के पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर परिवार को मुआवजा राशि जल्द उपलब्ध कराने की बात कही. विधायक के पहल पर वन विभाग द्वारा तत्काल परिवार को दाह संस्कार करने के लिए 25 हजार रुपए दी गई. फॉरेस्ट ने आश्वस्त किया कि जल्द सरकारी प्रक्रिया पूरी कर बाकी बचे मुआवजा राशि परिवार को उपलब्ध कराने की बात कही है. घटना के संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गोपाल महतो ग्रामीणों के साथ बीती रात हाथी भगाने गया था इसी क्रम में वह हाथी के चपेट में आकर बुरी तरह से जख्मी हो गया. जख्मी हालत में गोपाल महतो रातभर खेत में रहकर किसी तरह हाथी से बचा. सुबह उसने मोबाइल से अपने पिता से बात कर पीने के लिए पानी मांगा और कहा कि हाथी ने उसे जख्मी कर दिया है. सूचना पाकर परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ खेत पहुंचकर जख्मी युवक गोपाल को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाने के क्रम में ही वह रास्ते में ही दम तोड़ दिया. गोपाल महतो की देहांत होने की सूचना पाकर परिजनों का रो रोकर बूरा हाल है वही गांव में मातम छाया हुआ है.




