
घाटशिला : घाटशिला के भाजपा नेत्री सह डॉक्टर सुनीता देबदूत सोरेन ने बेनाशोल गांव निवासी 24 राष्ट्रीय राइफल के जवान शहीद दिलीप बेसरा की जयंती पर गोपालपुर रेलवे ओवरब्रिज पास स्थापित शहीद दिलीप बेसरा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर उपस्थित लोगों ने शहीद दिलीप बेसरा अमर रहे का नारा लगाया. डॉ सुनीता ने शहीद की मां और पिता को अंग वस्त्र भेंट कर और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. डॉ सुनीता ने मौके पर कहा कि शहीद दिलीप बेसरा युवाओं के प्रेरणा स्रोत है. जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए अपने आप को इस धरती माता के आबरू को बचाने के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उन्होंने कहा कि जिस तरह बीते दिनों आईसीसी प्रबंधन ने शहीदों के परिवार का अपमान किया है, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि सतनारायण पुष्टि, नीमा रजक, रघुवंश मिश्रा, बिनय बेरा, सुब्रतो दास, विशाल मिश्रा, मदन टुडू समेत अन्य उपस्थित थे.





