
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सोनाकोड़ा गांव की राधा कृष्ण मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर कमेटी द्वारा चार दिवसीय मदन मोहन पूजा उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. मंदिर में पूजा करने के लिए आस-पास के ग्रामीण भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. चार दिवसीय उत्सव के अवसर पर कमेटी द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कमेटी द्वारा बीती रात मां शीतला सुर झंकार कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम सुनने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं गुरुवार रात 9 बजे आलपना डांस ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा. शुक्रवार को सारेगामा आर्केस्ट्रा कार्यक्रम और शनिवार को उत्सव के अंतिम दिन शाम सात बजे रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उत्सव को सफल बनाने में काली चरण नायक, परमेश्वर नायक, चिन्मय नायक, सुजीत नायक, दिनेश नायक, हिमांशु नायक, पुरुषोत्तम नायक, पद्मोलोचन नायक, कमल नायक, भवेश नायक, सत्यपिर नायक, दिपक कपाट, जगदिश महापात्र, विक्रम नायक, राहुल नायक समेत अन्य जुटे हुए हैं.




