
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. चोरों ने कई जगहों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. सीतारामडेरा दुर्गा शिव मंदिर के प्रांगण में लगी दान पेटी को तोड़कर चोरी की ओर एक एटीएम में लगे एसी के तारों की चोरी की. वहीं एक दुकान के फ्रिज का वायरिंग भी काटकर ले गए. चोरों ने एक ऑटो से भी सामानों की चोरी की. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कई जगह अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना में कुल 30 से 40 हजार रूपए नुकसान होने का अनुमान है.






