
जमशेदपुर : झामुमो के जमशेदपुर पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व में सोनारी जोगर्स पार्क से मेरिन ड्राइव को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण, झाड़ियों की साफ-सफाई, लाईट लगाने तथा सोनारी कारमेल स्कूल के समीप शीतला मंदिर से मिथिला हाई स्कूल तक नाली की सफाई करने एवं सोनरी में विभिन्न स्थानों पर लाइट लगाने को लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया। गोपाल महतो ने कहा कि सोनारी जोगर्स पार्क के पास एक सड़क फगुबाबा मंदिर के पास से होते हुए मेरिन ड्राइव को जोड़ती है, इस रास्ते पर प्रतिदिन हजारों लोग आना जाना करते हैं, लेकिन यह रास्ता संकरा एवं रास्ते के किनारे घनी झाड़ियां होने के कारण आने जाने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा शाम होते ही उस रास्ते पर काफी अंधकार हो जाता है जिससे आने जाने वाले लोगों के मन में हमेशा डर बना रहता है। इसके साथ ही सोनारी में नाली सफाई एवं विभिन्न स्थानों पर लाइट लगाने की मांग गोपाल महतो के द्वारा की गई। मांग पत्र सौंपने वालो में अंकित सिंह, शिवशंकर महतो, राजेश महतो, धनाई मुर्मू, परमजीत सिंह, कृपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, सोमनाथ मुखर्जी, चंदन महतो, संदीप महतो, सोनू दास के साथ कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।




