
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस की ओर से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत धालभूमगढ़ के कोकपाड़ा उच्च विद्यालय में शहीद हवलदार समरेश तिवारी की स्मृति में एक पुस्तकालय तैयार किया गया है, जिसका शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. इस दौरान जिले के एसएसपी डॉ एम तामिल वाणन, ग्रामीण एसपी नाथू सिंह मीणा, एसडीपीओ घाटशिला और विद्यालय प्रबंधन के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे. एसएसपी ने पुस्तकालय का उद्घाटन करते हुए सभी विद्यार्थियों को अच्छी तरह पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. हवलदार समरेश तिवारी साल 2010 में नक्सली अभियान के तहत नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारुदी सुंरग में विस्फोट में शहीद हो गए थे.





