
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में उदित अग्रवाल के निर्माणाधीन मकान से लोहे की रिंग चोरी करने के मामले में जुगसलाई पुलिस ने ग्वाला पाड़ा रोड निवासी आमिर गद्दी और पुरानी बस्ती रोड निवासी कसाब अली को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों की निशानदेही में 205 पीस लोहे की रिंग बरामद की है. मिली जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को उदित अग्रवाल के निर्माणाधीन मकान से 280 पीस लोहे की रिंग की चोरी कर ली गई थी. इस मामले में उदित अग्रवाल ने जुगसलाई थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने अनुसंधान करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.




