
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस जनता क्लब की ओर से रविवार को डिमना डैम के समीप में वनभोज आयोजित किया गया. इसमें कई सामाजिक संगठन एवं राजनीतिक दल के लोग जुटे. जनता क्लब बर्मामाइंस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डिमना डैम का लुफ्त उठाया एवं मस्ती की. वही वनभोज के दौरान अंताक्षरी खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने लुफ्त उठाया. आपको बता दे कि जनता क्लब बर्मामाइंस बहुत ही पुरानी कमेटी है. यह सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है. वहीं संस्था के संरक्षक शैलेंद्र राय ने बताया कि जनता क्लब के सारे पदाधिकारी एवं सदस्य हमारे परिवार की तरह हैं. इस मौके पर भाजपा नेता और जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, लालचंद सिंह, देवेंद्र सिंह, राकेश सिंह, हरिकिशोर तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.







