• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 1, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-leader-jairam-mahato-झारखंड में भाषा विवाद को लेकर नायक के रुप में ऊभरे जयराम महतो, सरायकेला में भाषण देकर लोगों को जोड़ा, सरकार को बनाया निशाना, जयराम महतो बोले-भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषा का भी सम्मान करते हैं, मगर हमारी भी अपनी पहचान होनी चाहिए, मुंहतोड़ जवाब देंगे

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT
भाषण देते जयराम महतो.

सरायकेला : झारखंड में भाषा विवाद को लेकर नायक के रुप में उभरे युवा क्रांतिकारी जयराम महतो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को सरायकेला पहुंचे. जहां झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के बैनर तले जयराम महतो का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उसके बाद जयराम महतो खरसावां शहीद स्थल पहुंचे. जहां उन्होंने खरसावां के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए झारखंड की एकता, अखंडता और पहचान के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया. वहीं शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद जयराम महतो बड़ा कांकड़ा पहुंचे. जहां एक विशाल जनसभा को उन्होंने संबोधित किया. अपने संबोधन में जयराम महतो ने झारखंडियों से अपने पहचान और अस्मिता की लड़ाई के लिए एक और आंदोलन की तैयारी करने का उलगुलान किया. उन्होंने कहा, कि जब देश में कोई सभ्यता नहीं थी उस वक्त राड़ सभ्यता थी, और मूलवासी राड़ सभ्यता के वाहक हैं. हर हाल में राज्य सरकार को मूल वासियों के साथ न्याय करना होगा. झारखंडी कौन है, हमारी पहचान क्या है. इसे बगैर परिभाषित किए राज्य में नियोजन नीति किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी. हजारों की संख्या में कोल्हान के कोने-कोने से जुटे मूलवासियों ने जयराम महतो के साथ हुंकार भरी. (नीचे देखे पूरी खबर)

हालांकि भाषा विवाद के बाद उपजे हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने फैसला में संशोधन करते हुए भोजपुरी, मगही और अंगिका को धनबाद और बोकारो जिले क्षेत्रीय भाषा की सूची से अलग कर दिया है. मगर इस आंदोलन का उलगुलान करने वाले युवा क्रांतिकारी नेता जयराम महतो ने खतियान आधारित नियोजन नीति बनाने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है. वहीं मीडिया को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा भाषा एक बहाना है. सरकार को उनके वायदे के अनुसार घेरने के लिए राज्य के मूलवासियों ने कमर कस ली है. उन्होंने कहा, कि सरकार के मेनिफेस्टो के आधार पर सरकार से सवाल पूछा जा रहा है. मतलब खतियान आधारित नियोजन नीति जो उनके मेनिफेस्टो में था, उसे लागू किए बगैर यहां किसी तरह की नियोजन नीति स्वीकार्य नहीं होगी. वहीं उन्होंने झारखंड के युवाओं से हर घर से एक क्रांतिकारी, एक बिरसा बनकर निकलने का आह्वान किया. ताकि अपने हक और हुकूक की लड़ाई को आगे जारी रख सके, नहीं तो सवा तीन करोड़ जनता को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषा का भी सम्मान करते हैं, मगर हमारी भी अपनी पहचान होनी चाहिए. इस पर राजनीति करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा, कि हम अपनी भाषा और संस्कृति को लेकर सड़क पर आंदोलन करते हैं मगर भोजपुरी मगही और अंगिका भाषी बगैर आंदोलन किए भाषाई दर्जा प्राप्त कर रहे हैं, जिसे अब स्वीकार नहीं किया जाएगा. वहीं उन्होंने कहा, कि आज अगर यहां के आदिवासी और मूलवासी नहीं चेते तो राज्य पूंजीपतियों के हाथों बिक जाएगा. यहां के आदिवासी और मूलवासी पहचान के लिए मोहताज हो जाएंगे. यहां के आदिवासियों मूलवासियों को अधिकार दिलाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. वही राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने दो टूक लहजे में कहा, कि नेता बनने के लिए उन्होंने इस आंदोलन को खड़ा नहीं किया है. नेता वैसे लोग बने जो गांव, गरीब और किसान की बात करे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला में मारे गए युवक हिमांशु का बिना परिजनों की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमार्टम, मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम, शहर में हाई अलर्ट
खबर

July 1, 2026
Jamshedpur incident – मानगो में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
खबर

Jamshedpur incident – मानगो में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

July 1, 2026
Jamshedpur dd bar murder case – हिमांशु सिंह हत्याकांड: पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार, एनकाउंटर की मांग, नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
खबर

Jamshedpur dd bar murder case – हिमांशु सिंह हत्याकांड: पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार, एनकाउंटर की मांग, नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

July 1, 2026
Next Post
saraikela-homeguard-issue-सरायकेला में होमगार्ड बहाली में अनियमितता, एसोसिएशन ने उठायी जांच की मांग

saraikela-homeguard-issue-सरायकेला में होमगार्ड बहाली में अनियमितता, एसोसिएशन ने उठायी जांच की मांग

jamshedpur-surya-mandir-पूर्व सीएम रघुवर दास ने श्रीराम कथा एवं भव्य शोभायात्रा को लेकर सूर्य मंदिर कमेटी ने की समीक्षा बैठक, पूर्व सीएम रघुवर दास ने तैयारियों की ली जानकारी

jamshedpur-surya-mandir-पूर्व सीएम रघुवर दास ने श्रीराम कथा एवं भव्य शोभायात्रा को लेकर सूर्य मंदिर कमेटी ने की समीक्षा बैठक, पूर्व सीएम रघुवर दास ने तैयारियों की ली जानकारी

tata-steel-historical-initiative-टाटा स्टील का एक और साहसिक और ऐतिहासिक कदम, कलिंगानगर प्लांट में 12 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को क्रेन ऑपरेटर ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया, पहले वेस्ट बोकारो में हो चुके एलजीबीटी + नियुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला में मारे गए युवक हिमांशु का बिना परिजनों की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमार्टम, मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम, शहर में हाई अलर्ट

Horoscope Know Your Day Wednesday 1st July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 1 जुलाई 2026

Jamshedpur incident – मानगो में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur dd bar murder case – हिमांशु सिंह हत्याकांड: पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार, एनकाउंटर की मांग, नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने चोरी हुई मोबाइल अधेड़ को लौटाया

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला में मारे गए युवक हिमांशु का बिना परिजनों की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमार्टम, मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम, शहर में हाई अलर्ट

Jamshedpur incident – मानगो में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur dd bar murder case – हिमांशु सिंह हत्याकांड: पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार, एनकाउंटर की मांग, नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने चोरी हुई मोबाइल अधेड़ को लौटाया

Jharkhand cm big action : जमशेदपुर के बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला खरसावां की एसपी हटाए गए

Jamshedpur bjp leader demands : कदमा-सोनारी क्षेत्र में कचरे एवं नाले-नालियों की सफाई कराने की मांग, स्थानीय लोगों ने की चार माह से कचरा उठाव नहीं होने की शिकायत

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News