
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत कुंवर बस्ती के रहने वाले सुनील कुमार सिंह का अब तक पता नहीं चल सका है. सुनील कुमार सिंह 18 फरवरी से अपने घर से अपने कार्यालय जाने के लिए निकले थे तब से घर नहीं लौटे हैं. परिजनों ने इसकी शिकायत मानगो थाने में की थी. मंगलवार को भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में परिजनों ने साकची में एसएसपी ऑफिस में प्रदर्शन किया और एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर सुनील कुमार सिंह का पता लगाने की मांग की. सुनील कुमार सिंह की पत्नी अनु देवी ने बताया कि उनके पति मानगो में एक बस कंपनी में काम करते थे. वहां पता किया गया तो पता चला कि सुनील कुमार सिंह ने एक फरवरी को ही नौकरी से रिजाइन कर दिया है घर पर कार नहीं थी, पता चला कि उनके पति ने कार भी बेच दी है. पत्नी ने बताया कि सुनील कुमार सिंह के एक भाई का कुछ दिन पहले देहांत हुआ था इससे वह सदमे में थे. एसएसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही सुनील कुमार सिंह का पता लगाया जाएगा.















