• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 27, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-congress-झारखंड कांग्रेस पूरे राज्य के पंचायतों में चलायेगा अभियान, पंचायत चुनाव को तत्काल कराने का कांग्रेस कोटे के मंत्री ने दिये संकेत, कांग्रेस प्रभारी अविनाश ने कहा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान, राहुल गांधी बोले-सरकार में कांग्रेस शामिल है, मजबूर नहीं, नेता-कार्यकर्ताओं को मिले सम्मान

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

गिरीडीह : झारखंड कांग्रेस पूरी तरह रेस हो गयी है. झारखंड के गिरीडीह जिले के जैनियों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पारसनाथ के मधुबन में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर का मंगलवार को समापन हो गया. कांग्रेस को मजबूत बनाने के साथ ही सरकार में अपने आपको मजबूती से पेश करने के सिलसिले में यह अहम बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों से लेकर कद्दावर नेताओं ने अहम बातों को मजबूती से रखा. इस दौरान अधिकांश शिकायतें सरकार से ही रही, जिसमें यह कहा गया कि सरकार में कांग्रेस शामिल है, लेकिन उनके ही लोगों पर मुकदमा हो रहा है. कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है. कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय की देखरेख में हुई इस अहम चिंतन शिविर के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऑनलाइन कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. राहुल गांधी ने यहां मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड गुलदस्ता के सामान है, जिसको संवारने का काम कांग्रेस को करना है. झारखंड में चल रही सरकार को और मजबूती के साथ चलाने की जरूरत है. पंचायत और बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं को काम करना है और सबको अपना कर्तव्य निभाना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस काफी मजबूत हुई है और इसको और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए झारखंड में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. राहुल गांधी ने इस दौरान सारे लोगों को कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करें. कार्यकर्ताओं ने ही मंत्री और विधायक बनाया है, यह नहीं भुलने की भी जरूरत है. ऐसे कार्यकर्ता आपको विधायक और मंत्री के पद से हटा भी सकता है. इस कारण कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं करें, जिसको बरदाश्त नहीं किया जायेगा. (नीचे देखे पूरी खबर)

ADVERTISEMENT

इस दौरान तय किया गया कि झारखंड सरकार के साथ एक समन्वय बनाने के लिए संयुक्त कमेटी बनायी जायेगी ताकि राज्य में बेहतर काम हो सके और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, नेताओं, विधायकों और मंत्रियों के काम हो सके. कांग्रेस के घोषणा पत्र को अमल में लाने पर भी बल दिया गया, जिसमें तय किया गया कि झारखंड में कांग्रेस 27 फीसदी ओबीसी को आरक्षण दिलाने के लिए अपना कदम उठायेगी. वहीं, जमीन अधिग्रहण और वन अधिनियम का लाभ आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. इस दौरान यह कहा गया कि राज्य गठन के 21 साल हो गया, जिसमें से 18 साल भाजपा ने राज किया, जिसकी वजह से झारखंड को अग्रणी राज्य में शामिल होने से भाजपा ने रोका है. कांग्रेस इसकी लड़ाई लड़ेगी. इस दौरान तय किया गया कि पंचायत चुनाव को कराया जायेगा. इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पंचायत चुनाव को समय पर कराने के लिए कदम उठाया जा रहा है. कर्जमाफी, ओबीसी आरक्षण, मिशन 2024 के चुनाव को लेकर अभी से सबको लगने की अपील की गयी. इस दौरान तय किया गया कि 7 से लेकर 13 मार्च तक डिजिटल तरीके से हर पंचायत और बूथ लेवल का ऑनलाइन सेमिनार आयोजित होगी, जो हर जिले के अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गयी. इससे पहले कांग्रेस के विधायकों ने कहा था कि उनके ऊपर ही मुकदमा दायर हो जा रहा है, जो आपत्तिजनक है. कांग्रेस की सरकार में कांग्रेस की उपेक्षा को लेकर कई स्तर पर आवाज उठाी गयी. इस बैठक में कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, आभा सिन्हा, सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री गीता कोड़ा, बंधु तिर्की समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने यहां साफ किया कि वे लोग राज्य में सरकार में है, लेकिन मजबूर नहीं है. वे लोग पूरी मजबूती और सख्ती के साथ सरकार में शाामिल होंगे.

कांग्रेस के प्रभारी समेत कई लोगों ने जैन धर्म के संत शिरोणि आचार्य से मुलाकात
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा मधुबन, गिरीडीह में आयोजित चिंतन शिविर के तीसरे और अंतिम दिन एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री बन्ना गुप्ता एवं बादल पत्रलेख सहित अन्य कई झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मधुवन स्थित जैन धर्म के पावन तीर्थस्थल के गुणायतन में जाकर शंत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य शंका समाधान प्रणेता मुनि श्री 108 प्रमाण सागर महाराज जी का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया. महाराज जी ने कांग्रेस नताओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि राज्य एवं देश के विकास तथा मानव कल्याण के लिए सभी लोग मिलकर काम करें. अभी तक राज्यवासियों की अपेक्षानुरूप विकास संभव नहीं हो पाया है. इस दिशा में ध्यान देने की जरूरत है. साथ ही, महाराज जी जैन धर्म के पावन तीर्थ स्थल समय शिखर, मधुवन, गिरीडीह के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से सहयोग करवाने का आग्रह किया. प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं अन्य मंत्रियों ने महाराज जी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना एवं उन्हें अपनी ओर से हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया. प्रातः महाराज जी से मिलकर आशीर्वाद लेने के दौरान प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक उमाशंकर अकेला के साथ रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय पांडे, प्रदेश प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो, सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर गजेंद्र सिंह, अजय जैन, गिरीडीह जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नरेश वर्मा, सतीश केडिया एवं दीपक ओझा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

jharkhand-guidelines-for-single-use-plastic : झारखंड में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जारी हुआ गाइडलाइन, एक जुलाई से पूरी तरह होगा प्रतिबंधित

jamshedpur-proud : जमशेदपुर के अक्षय अग्रवाल ने इंडियन अचीवर्स अवार्ड जीता, एक्सएलआरआई के पूर्व छात्र रहे हैं

jamshedpur-health-department-inspection- स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव ने एमजीएम का किया निरीक्षण, कहा : साफ सफाई पहले से बेहतर, और सुधारने की जरूरत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 27th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 27 जून 2026

Jamshedpur student died in bengaluru : जमशेदपुर के छात्र कि बेंगलुरु में संदिग्ध मौत, पिता ने कहा – बेटे की हुई है हत्या

Jamshedpur muharram : जमशेदपुर में मुहर्रम में निकली ताजिया, जुलूस में दिखी एकता औऱ करतब, देखिये – video

T20 India vs Ireland-आयरलैंड ने किया धमाका, टी-20 चैंपियन भारत को 34 रनों से हराया,सीरीज में बनायी बढ़त

Jharkhand central minister worships in baba temple : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया बाबा बैद्यनाथ का दर्शन-पूजन, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने की सपरिवार पूजा अर्चना

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur student died in bengaluru : जमशेदपुर के छात्र कि बेंगलुरु में संदिग्ध मौत, पिता ने कहा – बेटे की हुई है हत्या

Jamshedpur muharram : जमशेदपुर में मुहर्रम में निकली ताजिया, जुलूस में दिखी एकता औऱ करतब, देखिये – video

T20 India vs Ireland-आयरलैंड ने किया धमाका, टी-20 चैंपियन भारत को 34 रनों से हराया,सीरीज में बनायी बढ़त

Jharkhand central minister worships in baba temple : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया बाबा बैद्यनाथ का दर्शन-पूजन, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने की सपरिवार पूजा अर्चना

tata steel wage revision agreement reaction : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता की समीक्षा, सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्रनाथ चौबे ने मैनेजमेंट और यूनियन की पहल की तारीफ

Jharkhand all india agrawal sammelan visit : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के दल ने धनबाद-गोविंदपुर का किया संगठनात्मक दौरा, युवा संगठन अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा इकाइयों के गठन की बनी रणनीति

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News