

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भालूबासा शीतला मंदिर के पीछे विक्की स्टोर में छापेमारी कर 150 ग्राम गांजा बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में धीरज सिंह और अमित कुमार साव को गिरफ्तार किया है. एसआई संजय कुमार यादव के बयान पर पुलिस ने मामले दर्ज किया है. इधर मानगो पुलिस ने भी मारपीट कर रंगदारी की मांग करने के आरोपी सूरज कुमार उर्फ सूर्य उर्फ भुजाली और शुभम सिंह उर्फ भुअर को गिरफ्तार किया है. इस मामले में कंतु यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराकर पुलिस को बताया था कि आरोपियों के द्वारा मारपीट कर रंगदारी की मांग की गई. वहीं मानगो पुलिस ने न्यायलय के आदेश पर वारंटी हरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.







