
जमशेदपुर : झारखंड समेत कोल्हान में गुरुवार शाम से मौसम ने करवट लेनी शुरु कर दी है. वहीं जमशेदपुर रात लगभग 8 बजे के बाद हवाएं चलनी शुरू हो गयी, जिसके बाद देर रात तक झमाझम बारिश के साथ जमशेदपुर में ओलावृष्टि भी हुई. मौसम विभाग की ओर से पहले ही पूर्वानुमान जारी किया था, इसे लेकर मौसम विभाग रांची केंद्र के अभिषेक आनंद ने बताया था कि पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पश्चिम बंगाल और झारखंड में मौसम परिवर्तन होगा. (नीचे भी पढ़ें व देखें वीडियों)
वहीं आज पुन: मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है और बताया है कि राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गयी है. वहीं सबसे अधिक बारिश बोकारो में 29.8 एमएम दर्ज किया गया. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री रांची में दर्ज किया गया. वहीं जमशेदपुर में 29.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया. पूर्वानुमान मुताबिक आज राज्य के मध्य, दक्षिण, उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश का अनुमान है.






