
जमशेदपुरः जमशेदपुर से सटे बहरागोड़ा के मौदा पंचायत के बनकटी गांव में सामुदायिक पुलिसिंग की झलक देखने को मिली. इसके तहत गांव के सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों एवं गांव के गरीब बच्चों के बीच इंडीग्रीड कंपनी के सहयोग से पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया. बच्चों के बीच इंडीग्रेड कंपनी की कॉपी, ड्राइंग बुक, कलर, पेंसिल और रबर आदि का वितरण किया गया.(नीचे भी पढ़े)
इस कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन के प्रांगण में किया गया. इसके साथ ही बच्चों के बीच समाज में फैले डायन बिसाही कुप्रथा के रोकथाम हेतू जागरुक किया गया. मौके पर मुख्य रुप से बहरागोड़ा अंचल पुलिस निरीक्षक राफेल मुर्मू, बहरागोड़ा थाना प्रभारी कुमार सौरभ, इंडीग्रेड कंपनी के मैनेजर, मौदा पंचायत के मुखिया सुतौला मुर्मू, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के शिक्षक, विद्यार्थी और ग्रामीण मौजूद रहे.





