
जमशेदपुर : टाटा स्टील 3 मार्च को अपने संस्थापक जमशेतजी नसरवानजी टाटा की 183वीं जयंती मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस साल के वार्षिक समारोह की थीम टाटा स्टील लाइफ@टाटा स्टील, आइये एक ऐसे कल का निर्माण करें होगा. हर साल, टाटा स्टील टाटा समूह की दूसरी कम्पनियों के साथ अपने संस्थापक की जयंती और सामाजिक कल्याण के साथ औद्योगिक भविष्य की उनकी दृष्टि को समर्पित करता है. लाइफ@टाटा स्टील जीवन के उस बिंदु पर केंद्रित रहेगा जहां व्यवसाय उत्साह से जुड़ता है. संस्थापक दिवस पर टाटा संस एमिरेट्स चेयरमैन रतन टाटा और चेयरमैन एन चंद्रशेखरन जमशेदपुर शहर आयेंगे. दो मार्च को दोनों अतिथि जमशेदपुर शहर पहुंच जायेंगे. जुबिली पार्क में संस्थापक जेएन टाटा को श्रद्धांजलि देने के साथ विद्युत सज्जा का अनावरण करेंगे. इसके बाद तीन मार्च को वे टाटा स्टील प्लांट में मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो)
इस बात की जानकारी शनिवार को प्रेस वार्ता में टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर यानी टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के एमडी तरुण डागा व सीनियर मैनेजर धनंजय मिश्रा ने दी. प्रेस वार्ता में अधिकारियों ने बताया कि हमारा ध्येय कम्पनी की उस कार्यशैली को प्रदर्शित करना है जहां लोग शांतिपूर्वक अपने और विश्व के भविष्य को संवारने के लिए काम करते हैं।जे एन टाटा ने अपने उद्यम यात्रा की शुरुआत 1870 के दशक में मध्य भारत में एक कपड़ा मिल से की थी. उनके दृष्टिकोण ने भारत में स्टील और शक्ति उद्योग को प्रेरणा दी, तकनीकी ज्ञान की नींव रखी और देश को औद्योगिक देशों की श्रेणी में पहुंचाने में मदद की. आयोजन को वर्तमान कोविड-19 के निर्देशानुसार सुनियोजित किया गया है ताकि सभी हितधारक इसका भरपूर आनंद उठा सकें और जे एन टाटा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें. इस वर्ष के आयोजनों के प्रमुख आकर्षणों में से एक है, जमशेदपुर के 30 से अधिक प्रमुख स्थलों को प्रकाशमान करना जिनमें ऐतिहासिक इमारतें, पूजाघर, दर्जनों चौराहे आदि सम्मिलित हैं. रंग-बिरंगी बत्तियां दर्शकों को शहर की खूबसूरती का परिचय कराने में मुख्य होंगीं. साथ ही साथ, जमशेदपुर वर्क्स में स्थापना दिवस समारोह के सभी कार्यक्रमों को कर्मचारियों के लिए फेसबुक लाइव के जरिये टाटा स्टील के आधिकारिक पेज पर सीधा प्रसारित किया जाएगा जिसे विश्व भर में देखा जा सकता है. साथ ही सीमित प्रतिभागियों के साथ जेआरडी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं प्रसारण की भी योजना बनाई गई है. वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने बताया कि टाटा स्टील के भीतर भी सीमित लोगों को ही आमंत्रित किया गया है जबकि जुबिली पार्क में लोगों के आने जाने पर रोक रहेगी. लेकिन चारो ओर लाइटिंग का इंतजाम किया गया है.
स्थापना दिवस, 2022 को कराई जाने वाली गतिविधियों की सूची:
ऐसी होगी व्यवस्था –(नीचे देखे पूरी खबर)
- दो मार्च को जुबली पार्क में संस्थापक को श्रद्धांजलि
- तीन मार्च को जमशेदपुर वर्क्स में स्थापना दिवस समारोह
- तीन मार्च को पोस्टल पार्क, बिष्टुपुर में स्थापना दिवस कार्यक्रम
- तीन मार्च को जमशेदपुर वर्क्स में स्टीलेनियम हॉल में प्रदर्शनी
- तीन मार्च को जेआरडी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में खेल प्रतियोगिता
- जुबिली पार्क
- सुरक्षा कारणों से 2-4 मार्च तक जुबली पार्क के अंदर यातायात प्रतिबंधित
- कोविड-19 के कारण 2-4 मार्च तक जुबली पार्क के अंदर नागरिकों पर रोक
- टाटा संस के चेयरमैन दो मार्च को संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे
पोस्टल पार्क : - 3 मार्च को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक पोस्टल पार्क के आसपास यातायात पर रोक
- टाटा संस के चेयरमैन द्वारा दो मार्च को संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी, जुबली पार्क में विद्युत सज्जा का अनावरण
- कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण किसी भी तरह के जुलूस या फ्लैगमार्च का आयोजन नहीं होगा
यहां होगी विद्युत सज्जा : - जुबिली पार्क के अंदर प्रकाश व्यवस्था
- मूर्ति के आसपास प्रकाश व्यवस्था
- नये सोलर वृक्षों का प्रतिष्ठापन
- : इन चौक चौराहों पर होगी सजावट
- चौराहों की प्रकाश व्यवस्था
- लिंक रोड गोलचक्कर
- जे पार्क साकची गेट गोलचक्कर
- पीएन बोस गोलचक्कर निकट एम डी टीएसएल बंगला
- चमरी गेस्ट हाउस
- टाटा ट्यूब्स
- मानगो गोलचक्कर
- आरएमसी गोलचक्कर, चर्च गोलचक्कर
- टिनप्लेट गोलचक्कर
- बेलडीह चर्च गोलचक्कर
- बरीडीह पांडेय पार्क गोलचक्कर
- बरीडीह मार्किट गोलचक्कर
- जुस्को गोलचक्कर
- लेडी गांधी गोलचक्कर निकट दोराबजी पार्क
- बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर
- आदित्यपुर गोलचक्कर
- साकची गोलचक्कर
- एग्रिको सिग्नल क्रासिंग
- सेंटर पॉइंट गोलचक्कर
- जीटी होस्टल एक गोलचक्कर
- फ्लैटलेट गोलचक्कर
- गणेश पूजा मैदान
- जमशेदपुर आर्ट स्कूल
- रंकिनी मंदिर गोलचक्कर
- टाटा पिगमेंट गोलचक्कर
- वोल्टास बिल्डिंग गोलचक्कर
- रीगल गोलचक्कर 1 और 2
- शांति हरि टावर के सामने
- टीएमएच गोलचक्कर
- सीएच एरिया गोलचक्कर
हेरिटेज बिल्डिंग में प्रकाश व्यवस्था – : - टाटा स्टील यूआइएसएल कॉरपोरेट ऑफिस
- टाटा वर्कर्स यूनियन
- जुस्को यूनियन ऑफिस
- टाटा मेन हॉस्पिटल
- आरएमसीई बिल्डिंग
- पारसी मंदिर
- टाटानगर रेलवे स्टेशन
- पोस्टल पार्क
- आरडी टाटा बिल्डिंग
- बेल्डिह चर्च
- केएमपीएम गेट बिष्टुपुर मेन रोड की तरफ
- टाटा पिगमेंट्स गेट
- स्कूल ऑफ होप
- नॉर्दर्न टाउन चर्च
- गोलमुरी वॉच टावर





