
चाकुलियाः चाकुलिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने लैम्पस के अधिकारी और मिल मालिकों के साथ बैठक की. इस बैठक में किसानों को धान बेचने में हो रही समस्याओं के निदान करने से संबंधित विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर विधायक ने कहा कि किसानों से अधिक से अधिक मात्रा में समय रहते धान खरीदा जाए और किसानों से ली गई धान से कम से कम कटौती की जाए ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके. श्री महंती ने कहा कि सरकार द्वारा धान खरीदी करने का मुख्य उद्देश्य है कि क्षेत्र के किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव, सीओ जयवंती देवगम, प्रखंड प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, मिलर्स एसोसिएशन के दीपक झुनझुनवाला ,विनीत रुंगटा, सुभाष लोधा समेत अन्य उपस्थित थे.




