
जमशेदपुरः बागबेड़ा महानगर विकास समिति एवं संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष व संरक्षक सुबोध झा एवं संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष छोटे राय मुर्मू की अगुवाई में उपायुक्त की अनुपस्थिति में एडीएम नंदकिशोर लाल को प्रधानमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल के नाम अलग-अलग मांग पत्र सौंपा.(नीचे भी पढे)
बागबेडा महानगर विकास समिति एवं संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष व संरक्षक जल आंदोलनकारी सुबोध झा ने कहां 2005 से क्रमबद्ध बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने की मांग को लेकर 399 बार घेराव, प्रदर्शन, भूख हड़ताल आमरण अनशन,विधानसभा का बहिष्कार 6 बार विधानसभा घेराव दो बार राजभवन का घेराव एवं 2012 में जमशेदपुर से रांची तक पदयात्रा कर 153 किलोमीटर चलकर विधानसभा का घेराव के बाद वर्ल्ड बैंक केंद्र सरकार राज्य सरकार ने बागबेड़ा एवं छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना की स्वीकृति दी. 237 करोड़ रुपया ग्रामीण जलापूर्ति योजना को उतारने के लिए सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 2015 में शिलान्यास कर 2018 तक घर-घर पाइप लाइन के माध्यम से पानी देने का वादा किया था. आज 2022 हो गया और बूंद बूंद के लिए पानी के लिए बागबेड़ा की जनता तरस रही है. सुबोध झा ने कहा अब जमशेदपुर से दिल्ली राज भवन का घेराव पदयात्रा कर किया जाएगा.(नीचे भी पढे)
जिसकी विधिवत घोषणा 21 मार्च से की गई है. 21 मार्च से पदयात्रा कर रांची के राज भवन पर आंदोलनकारियों का प्रदर्शन होगा. 28 मार्च को महामहिम राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा जाएगा. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र सौंपा जाएगा और फिर दिल्ली के लिए आंदोलनकारी निकल पड़ेंगे और 73 दिन तक पदयात्रा के बाद जब दिल्ली संसद भवन का घेराव कर प्रधानमंत्रीनरेंद्र भाई मोदी से ग्रामीण जलापूर्ति योजना धरातल पर उतारने के लिए गुहार लगाएंगे.(नीचे भी पढे)
सांसद विद्युत वरण महतो ने आंदोलनकारियों का भरपूर सहयोग और आंदोलन मे साथ रहने का वादा किए है और बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना किसी भी कीमत पर घर-घर पाइपलाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है. इस कार्यक्रम में आंदोलनकारी सुबोध झा के साथ छोट राय मुर्मू, संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष कृष्णा चंद पात्रों, प्रभा हादसा, ऋतु सिंह बागबेड़ा महानगर विकास समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष, रुपेश शर्मा मिशन मोदी अगेन पीएम के मंडल अध्यक्ष, सपन कुमार दास, संतोष जायसवाल, पंचायत प्रतिनिधि प्रभा हांसदा, दिनेश वाकडे, सोनी देवी, वर्षा शर्मा , चन्द्रकान्ता देवी, सुनीता देवी , संतोष शर्मा, कमला शर्मा आदि शामिल थे.





