गालूडीह : ठंड शुरु होते ही गालूडीह के पर्यटन स्थल में पर्यटकों का आगमन शुरू हो गया है. गालूडीह स्थित बराज में प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. शनिवार सुबह गालूडीह के बुरुडीह में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे. हर साल ज्यादातर पर्यटक पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आसपास क्षेत्र से से पहुंचते हैं. काफी माह बाद गालूडीह डैम में इतनी संख्या में पर्यटक के पहुंचने पर यहां की रौनक बढ़ी. गालूडीह बराज की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को अपनी और खींच रहीं हैं. डैम में पर्यटकों के आने से स्थानीय दुकानदारों के चेहरों में भी खुशी दिखने लगी है. हालांकि गालूडीह डैम पहुंचने के लिए पर्यटकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती हैं. (नीचे भी पढ़ें)

जर्जर सड़कों से होकर पर्यटक डैम पहुंचते हैं. एनएच 33 से बराज तक कि सड़क बेहद जर्जर अवस्था में हैं. वर्षों से इस सड़क की स्थिति दयनीय अवस्था में हैं. स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार सड़क निर्माण की मांग हो चुकी हैं. लेकिन सड़क का मरम्मत अभी तक नहीं हो सका हैं. बता दें कि सांसद, विधायक भी इस सड़क से गुजरते हैं बावजूद इतनी महत्वपूर्ण सड़क की तरफ किसी का ध्यान आज तक नहीं गया है.





