चाइबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना के रेंगड़ाहातु गांव नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में एक ओर जहां जिले के रेंगड़ा में अभियान के दौरान आईईडी बम ब्लास्ट होने से एक कोबरा बटालियन का जवान घायल हो गया वहीं दूसरी ओर पोड़ाहाट अनुमंडल में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए 10 आईईडी बम को बरामद किया. हालांकि पुलिस द्वारा अब भी सर्च अभियान जारी है. जानकारी के अनुसार पोड़ाहाट अनुमंडल के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा पंचायत अंतर्गत गीतीलिपि गांव में सीआरपीएफ 60 बटालियन झारखंड पुलिस नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान चला रही थी. नक्सलियों ने पुलिस को भारी नुकसान करने के लिए सीरीज कर 10 आईडी बम बिछाया था लेकिन पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. पुलिस ने सभी आईडी बम को बरामद कर सर्च अभियान और जांच कर रही है. हालांकि इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि कुछ आईईडी बम बरामद हुई है इसकी जानकारी बाद में विस्तार पूर्वक दी जाएगी.






