अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के सेक्टर 9 थाना क्षेत्र के सेक्टर 8, स्ट्रीट 40 मकान संख्या 2752 बीएसएल रिटायर कर्मी जानकी महतो के आवास में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. इससे आवास में रखे लाखों रुपए के समान जल कर खाक हो गये. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
जानकी महतो ने बताया कि वे लोग धूप में बैठे हुए थे. उसी दौरान अचानक बालकोनी में देखा कि धुआं निकल रहा है. तुरंत अपने घर में गया तो देखा कि सब सामान जल रहा था. लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया, तो दमकल पहुंचा. घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.




