जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के वाटिका ग्रीन सिटी के रहने वाले श्रीपति नाथ तिवारी से गैस कनेक्शन में नाम का करेक्शन करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 1.11 लाख रूपये निकाल लिए. इस संबंध में श्रीपति के बयान पर साइबर थाना बिष्टुपुर में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई हैं.गैस एजेंसी का लोग बताकर बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 1.11 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली. श्रीपति नाथ तिवारी का कहना था की वह टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त हुए हैं.(नीचे भी पढ़े)
7 दिसंबर को उनकी मोबाइल पर कॉल आया कॉल करने वाला अपने को गैस एजेंसी का लोग बताया और बोला कि आपके गैस बुक में नाम बदल गया हैं. नाम ठीक करना है. बात बताकर लगातार दो दिनों तक श्रीपति से बात करता रहा. उन्हें झांसे में लेकर उनके बैंक खाते से अवैध निकासी कर ली. इसके बारे पता चलते ही श्रीपति बिष्टुपुर साइबर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.






