जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में सोमवार को खेला गया. इसमें करीम सिटी कॉलेज ने एबीएम कॉलेज को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. वहीं मैन ऑफ द मैच का खिताब करीम सिटी कॉलेज के नवीन को मिला. इससे पूर्व करीम सिटी कॉलेज ने सबसे पहले वर्कर्स कॉलेज को हराया फिर सेमीफाइनल में सरायकेला को पराजित किया और फाइनल मैच में एबीएम कॉलेज को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की.8 से 12 दिसंबर तक चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में केयू के कुल 9 कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया था.(नीचे भी पढ़े)
टूर्नामेंट के फाइनल मैच में करीम सिटी कॉलेज ने एबीएम कॉलेज को 7 विकेट से पराजित किया. टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कोल्हन विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ मनमोहन सिंह, को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह, करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज, डॉ इंद्रसेन सिंह, डॉ बी एन त्रिपाठी, डॉ फिरोज इब्राहिमी सहित सभी टीमों से संबंधित कॉलेज के शिक्षक उपस्थित थे.





