बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की ब्राह्मणकुंडी पंचायत के बड़ाकुलिया गांव में मंगलवार को विधायक समीर महंती ने विधायक निधि से स्वीकृत चौपाल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री महंती ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने चौपाल निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया था, जिसकी स्वीकृत मिलने के पश्चात मंगलवार को शिलान्यास किया गया.(नीचे भी पढे)
उन्होंने कहा कि योजना निर्माण में ग्रामीण सहयोग करें और पूर्ण गुणवत्ता के साथ योजना निर्माण कार्य पूर्ण कराएं. इस मौके पर झामुमो प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा,उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ हांसदा, उप प्रमुख मुन्ना होता,भूतिया मुखिया विधान चंद्र मांडी,अरुण बारीक,राजीव लेंका,जादुपति राणा,ग्रामीण हिमांगशू सोम,कमल दत्त,मानिक सोम,पिंटू दत्ता,आशिक सेन समेत अन्य उपस्थित थे.



