देवघर : सुल्तानगंज से चार माह यात्रा कर मंगलवार को बिच्छू बम यहां बाबा मंदिर पहुंचे एवं पूजा-अर्चना की. मंदिर पहुंचने पर उनकी विशेष रूप से पूजा संपन्न कराई गयी. यही नहीं, यहां उन्हें रुद्राक्ष की माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया.(नीचे भी पढ़ें)

हाथ के बल बिच्छू की तरह खड़े होकर सुल्तानगंज से देवघर तक की यात्रा कर बिच्छू बम का नाम पानेवाले अमित सोनी ने चार माह पूर्व रक्षाबंधन के दिन सुल्तानगंज से अपनी यात्रा आरंभ की थी. चार महीने तक बिच्छू की तरह चल कर मंगलवार को वे यहां बाबा मंदिर प्रांगण पहुंचे. (नीचे भी पढ़ें)
जहां गोमुख गंगोत्री समाज के बैनर तले उन्हें बाबा बैद्यनाथ का रुद्राक्ष एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया. आज पौष कृष्ण पंचमी के पावन अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की. मंदिर पहुंचने पर पंडा समाज ने भी वैदिक मंडली के सोनेलाल के नेतृत्व में रुद्रपाठ के द्वारा उनकी विशेष पूजा संपन्न कराई गयी. वैदिक मंडली ने बाबा बैद्यनाथ के इस अनोखे बिच्छू बम को आशीर्वाद भी दिया.



