चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के भंडार गांव के सबर टोला में मंगलवार को भाजपा नेता सरोज महापात्रा ने अपने निजी स्तर पर दर्जनों सबर परिवार के बीच कंबल का वितरण किया. ठंड में कंबल पाकर सबर परिवार के लोगों का चेहरा खुशी से खिल उठे. श्री महापात्रा ने कहा की ठंड से निजात दिलाने के उद्देश्य से वे लगातार क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण कर रहे हैं ताकि ठंड में किसी भी वृद्ध को ठंड में रात ठिठूर कर ना गुजारना पड़े.(नीचे भी पढे)
इस मौके पर उन्होंने भाजपा की केन्द्र सरकार और सांसद द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया. इस अवसर पर हिमांशु बेरा,रंजन मंडल,विशेश्वर गोआला,हेमंत सबर, सुजीत मैती समेत अन्य उपस्थित थे।




