जमशेदपुर : जमशेदपुर के सेंटर फॉर एक्सीलेंस में शनिवार (17 दिसंबर) को लौहनगरी के पहले और झारखण्ड के दूसरे टेड एक्स (TEDx) टॉक इवेंट का आयोजन किया गया है. टेड एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां दुनियाभर के विचार साझा किए जाते हैं और यहां से पूरी दुनिया में फैल जाते हैं. यह एक मंच है, जहां लीक से हटकर दुनिया को कुछ देने वालों का सम्मान किया जाता है. टेड एक्स एक स्वतंत्र इवेंट है, जिसमें एक्स (x) का मतलब होता है, टेड का गुणन. 6 महीने की मेहनत के बाद टेड द्वारा ये लाइसेंस टेड एक्स बिष्टुपुर (TEDxBistupur) के नाम से जमशेदपुर को मिला. यह लाइसेंस केवल 100 व्यक्तियों को ही इस कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति देता है. टेड एक्स बिष्टुपुर का मकसद शहर को एक नयी पहचान के साथ ही नवप्रवर्तकों और निर्माताओं का एक समुदाय बनाना है जो, हमारे समाज को सही दिशा में ले जाएगा. साथ ही मिलकर हम सबसे प्रेरक और अभिनव समाधानों की तलाश करेंगे जो, सीमाओं से परे हो. एक उस तरह की दुनिया बनाने की दिशा में एक कदम है जिसकी सभी सीमाओं को हम आगे धकेल देंगे, जिस दुनिया में हम सभी रहना चाहते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इसी सोच के साथ आगामी 17 दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम में देश और दुनिया के 12 वक्ता आकर एक विषय पर बोलेंगे. “व्हाट नेक्स्ट ??” पूरे दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रत्येक वक्ता केवल 15 मिनट के समय में ही अपने विचार साझा कर सकेंगे. ये पूरे शहर के लिए गर्व की बात होगी, जहां एक ही मंच पर 12 वक्ता अपने विचार एवं अनुभवों को साझा करेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से पंजीयन के साथ होगी और 9:30 बजे से कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी. कार्यक्रम का समापन शाम 6 बजे होगा. कार्यक्रम में राजीव रंजन मिश्रा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट के पूर्व डीजी, बिरेन भुटा, पूर्व चीफ सीएसआर टाटा स्टील, डॉ अजय कुमार, पूर्व आईपीएस अधिकारी, जैसे वक्ता उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण सुमित कुटानी होंगे जिनकी मधुर आवाज कार्यक्रम को संगीतमय कर देगी. कार्यक्रम का संचालन शहर की दो प्रतिभावान युवतियां कुर्रतुल ऐन एवं मल्लिका सिन्हा करेंगी. कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता गौरव आनंद हैं एवं उनके साथ शहर के 25 युवाओं की पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है.



