सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत बिरसा चौक निवासी शिव शंकर साहू के घर के पास से बीती रात पिकअप वैन संख्या जेएच05सीएल- 7048 की चोरी हो गई है. जिसकी शिकायत शिव शंकर साहू ने थाने में की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम शिव शंकर साहू के ड्राइवर ने उनके घर के पास गाड़ी खड़ी कर दी थी और अपने घर चला गया था. सुबह जब शिव शंकर साहू जगे तो वैन को गायब पाया. इस संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. फिलहाल जांच चल रही है. जल्द ही गाड़ी का पता लगा लिया जाएगा.













