जमशेदपुर : जमशेदपुर परिसदन में मंगलवार की सुबह झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर से कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं में संगठनात्मक मुद्दों पर गंभीर चर्चा की. कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि मजदूर वर्ग को केन्द्र सरकार के काले कानूनों से अवगत कराने, आपसी एकजुटता बनाने एवं आगामी दिनों में पार्टी के एक्शन प्लान पर विस्तारपूर्वक बात हुई. ज्ञात हो की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर कामगार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. वे भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कोल्हान दौरे पर हैं. आज सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद वह रांची प्रस्थान करेंगे. शैलेश पांडेय के साथ राजेश ठाकुर से मुलाकात करने वालों में केबुल यूनियन के महामंत्री यूके शर्मा, आशुतोष सिंह, अवधेश सिंह, अंजन राय एवं प्रियांशु पांडेय शामिल थे.












