रांची: रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अनुशासन समिति की बुधवार को बैठक हुई. इसमें प्रदेश के सात पदाधिकारियो के रवैये पर नाराजगी जतायी गयी. समिति के प्रमुख ब्रिजेंद्र कुमार ने कहा कि आलोक दुबे, राजेश गुप्ता, साधुचरण गोप, राकेश तिवारी, सुनील सिंह, अनिल ओझा और लाल किशोर नाथ शाहदेव ने पार्टी लाइन से अलग काम किया है. इससे पूर्व 12 दिबंसर को अनुशासन समिति की बैठक हुई थी. जिसमें साफ तौर पर कहा गया था कि पार्टी विरोधी काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. पार्टी फोरम से अलग काम करने वालो को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. लेकिन कुछ लोगों ने पार्टी के समानांतर कार्यक्रम आयोजित किया. इन सभी मामलों को लेकर पार्टी आलोक दुबे समेत सात अन्य लोगों के खिलाफ शोकॉज करते हुए 14 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है.(नीचे भी पढ़े)
अनुशासन समिति के अनुसार जिन लोगों को शोक़ॉज जारी किया गया है, उन्हें निलंबित करने की अनुशंसा भी समिति प्रदेश अध्यक्ष से करेगी. अनुशासन समिति मूकदर्शक बनकर नहीं रहेगी. दूसरे जिलों में भी इसी तरह की कुछ ऐसी सूचनाएं आयी हैं. ऐसे में सभी जिला अध्यक्षों को पत्र लिखकर कहा गया है कि जिन लोगों ने भी 4 दिसंबर के बाद पार्टी विरोधी कार्य किया है, उन पर कार्रवाई जरूर करें. बैठक में समिति के ब्रिजेंद्र कुमार, शमशेर आलम, केशव महतो कमलेश, कालीचरण मुंडा, अनादि ब्रह्म और अमूल्य नीरज खलखो भी उपस्थित थे.



